Logo

SwanSong

Maa

By GS
Published on 2025-06-10

सभी पुष्प सुगंधित उपवन मनोहर

और राग मोह अतुलित प्रेम तजकर

मैं तेरे इस मंदिर के वीराने आया हूँ

मैं तेरे खेल-खिलौने लौटाने आया हूँ


ये समस्त जीवन तुझको ही अर्पण

बस तुझको ही सदा सर्वस्व समर्पण

कि फिर साँझ ढले तेरे द्वारे आया हूँ

मैं तेरे खेल-खिलौने लौटाने आया हूँ


रूद्नन, पल्लव मात्र क्रीड़ा मन पर

नहीं चाहिए तनिक वैभव कण भर

था वंचित जो आज वो पाने आया हूँ

मैं तेरे खेल-खिलौने लौटाने आया हूँ


नही रूचते अब मन को क्षण भर

नही शेष मोह-आसक्ति तृण भर

माथे, चरणों की रज लगाने आया हूँ

मैं तेरे खेल-खिलौने लौटाने आया हूँ


विरक्त रस आज मेरे मस्तक पर

भड़क उठी वही चिंगारी दहक कर

आज अपना सर्वस्व जलाने आया हूँ

मैं तेरे खेल-खिलौने लौटाने आया हूँ


ये संसार अदृश्य बस अब तू ही माँ

हो हर अक्षम्य सब अपराध क्षमा

माँ, मैं तेरा आलिंगन पाने आया हूँ

मैं तेरे खेल-खिलौने लौटाने आया हूँ

More Poetry posts

Take me Home

Comments

Loading comments...

Log in or register to comment.

"Poetry can be dangerous, especially beautiful poetry, because it gives the illusion of having had the experience without actually going through it." — Rumi